फतेहपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध अवस्था में लहूलुहान हालत में मिली युवती

कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव स्थित एक मैरिज हाल से संदिग्ध अवस्था में गायब हुई युवती को सुबह लगभग नौ बजे धानेमऊ के प्रधान द्वारा पुलिस को कॉल कर अज्ञात युवती के मिलने की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज। नि

Story Highlights
  • देर रात संदिग्ध अवस्था में गायब हुई युवती को जोनिहां चौकी इंचार्ज ने किया बरामद

अमन यात्रा, बिंदकी : कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव स्थित एक मैरिज हाल से संदिग्ध अवस्था में गायब हुई युवती को सुबह लगभग नौ बजे धानेमऊ के प्रधान द्वारा पुलिस को कॉल कर अज्ञात युवती के मिलने की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज। निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध अवस्था में लहूलुहान हालत में मिली युवती। युवती को चौकी इंचार्ज जोनिहां रितेश राय ने आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था देख कानपुर हैलट किया रेफर।

ये भी पढ़े-  आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा परिवार मानसून की लगातार बरसात से हारा  

मैरिज हाल से बीती रात 9:00 बजे अचानक युवती के गायब होने पर युवती के पिता ने लगभग 11 बजे डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी जिसके बाद युवती के पिता ने जोनिहां चौकी को भी लगभग रात 12 बजे मौखिक जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस महकमा फौरन मामले की गम्भीरता को देखते हुए हरकत में आया और चारो ओर खोजबीन शुरू कर दी। रात भर की पुलिस की कड़ी मशक्कत में भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा जिसके बाद सुबह लगभग नौ बजे लड़की के पिता राकेश ने चौकी पहुंचकर तहरीर दी जिस पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया उसी दौरान लगभग नौ बजे ही धानेमऊ के ग्राम प्रधान ने कॉल कर जोनिहां चौकी इंचार्ज को बताया कि एक लड़की लहूलुहान निर्माणाधीन मकान में पड़ी है जिसके बाद चौकी इंचार्ज मय हमराहियों व कोबरा सेहत सभी को साथ लेकर तुरन्त घटना स्थल में पहुँचकर आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले गयी जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। सिर में अधिक चोट के कारण स्थित को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने युवती को कानपुर हैलट रेफर किया हमलावरों ने ईंट से कूचकर जान से मारने का भी प्रयास किया है हालांकि अभी तक सही कारणों का पता नहीं लग सका है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button