प्रयागराज

राजनैतिक दलों में बढ़ी सक्रियता, गिना रहे पार्टी की उपलब्धियां और एजेंडा

एक तौर पर लोगों को अपने-अपने पाले में खींचने के लिए सभी ने अभी से एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव सभी राजनैतिक दलों के लिए सेमीफाइनल सरीखा है।

प्रयागराज,अमन यात्रा : वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। अधिकांश राजनैतिक पार्टियां अपने-अपने सभी प्रकोष्ठों का तेजी से गठन कर रही हैं। विधानसभा क्षेत्र, नगर पंचायत, सेक्टर, बूथ, वार्ड स्तर तक की कमेटियां बनाई जा रही हैं। इसमें बड़ी राजनैतिक पार्टियां के साथ-साथ छोटी-छोटी भी पार्टियां शामिल हैं। कार्यकर्ताओं को गली-गली, गांव-गांव में जाकर लोगों को अपनी-अपनी पार्टियाें की नीतियों के बारे में बताने को कहा जा रहा है। एक तौर पर लोगों को अपने-अपने पाले में खींचने के लिए सभी ने अभी से एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव सभी राजनैतिक दलों के लिए सेमीफाइनल सरीखा है।

केंद्र और प्रदेश सरकार को निशाने पर ले रहा विपक्ष

विपक्षी दल के कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंच रहे हैं तो केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हैं। हर वर्ग को ठगने वाली सरकार बताते हैं। महंगाई का ग्राफ पहले क्या था और अब क्या है, इसे बिंदुवार बताया जा रहा है। जनता को क्या मिल रहा है और क्या नहीं, यह भी समझाने में कोई पीछे नहीं है।

सरकार बनने पर क्या करेंगे

लोगों से मुलाकात के दौरान कहा जा रहा है कि अगर वर्ष 2022 में उनकी सरकार बनी तो वह कौन-कौन सी कल्याणकारी योजनाएं चलाएंगे। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार के क्षेत्र में क्या-क्या किया जाएगा, इसे भी बताया जा रहा है। इतना ही नहीं कौन सी सुविधाएं निश्शुल्क दी जाएंगी, इसे भी बताने में कोई पीछे नहीं है।

पंचायत चुनाव में ही होगी दबदबा दिखाने की कोशिश

वर्ष 2022 में हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव है। एक-डेढ़ माह में यह पूरा हो जाएगा। इसे राजनैतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव के पहले का सेमीफाइनल मुकाबला मान रही हैं। इस चुनाव में अपना दबदबा बनाने के लिए सभी ने अभी से पूरा जोर लगा दिया

Related Articles

AD
Back to top button