जल संरक्षण एंव जल संवर्धन हेतु तालाबों की खुदाई का कार्य प्रारंभ
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन एंव मुख्य विकास अधिकरी लक्ष्मी नागप्पन के मार्गदर्शन में उपयुक्त मनरेगा ने बताया कि खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा खुदाई हेतु तालाबों का सर्वे कराया गया, जिसमे पूर्व में चयनित 287 अमृत सरोवरों के अतिरिक्त प्रत्येक विकास में खण्ड 20-20 तालाबों का चयन कर प्राक्कलन तैयार किया गया है। 145 तालाबों पर कार्य प्रारम्भ है। तालाबों पर वृक्षारोपण हेतु कार्ययोजना भी तैयार की गयी है

कानपुर देहात।जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन एंव मुख्य विकास अधिकरी लक्ष्मी नागप्पन के मार्गदर्शन में उपयुक्त मनरेगा ने बताया कि खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा खुदाई हेतु तालाबों का सर्वे कराया गया, जिसमे पूर्व में चयनित 287 अमृत सरोवरों के अतिरिक्त प्रत्येक विकास में खण्ड 20-20 तालाबों का चयन कर प्राक्कलन तैयार किया गया है। 145 तालाबों पर कार्य प्रारम्भ है। तालाबों पर वृक्षारोपण हेतु कार्ययोजना भी तैयार की गयी है। बरसात के पूर्व ही मनरेगा से इसकी खुदाई का कार्य पूर्ण कराने की कार्ययोजना बनाकर कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है। जनपद में अमृत सरोवरों के अतिरिक्त सामान्य तालाबों की भी खुदाई की जा रही है जिसमें मनरेगा योजनान्तर्गत वर्तमान में लगभग 15000 मजदूर कार्य कर रहे हैं। महिलायें 4200 पुरूष 9200 अनु० जाति/जनजाति 1600 मजदूर कार्यरत है। इन तालाबों की खुदाई से जनपद का भू-गर्भ जल स्तर बढेगा तथा किसानों द्वारा अपने खेतों की सिचाई भी की जा सकेगी तथा गर्मी में पशु-पक्षियों को पानी पीने की सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी।



