कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सम्पूर्ण समाधान दिवस : 55 शिकायतों में से  नौ का निस्तारण

भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुना।इस अवसर पर प्राप्त कुल 55 शिकायतों में से  नौ का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौजूद अधिकारियों,कर्मचारियों को दिए गए।

Story Highlights
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुना।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुना।इस अवसर पर प्राप्त कुल 55 शिकायतों में से  नौ का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौजूद अधिकारियों,कर्मचारियों को दिए गए। शनिवार को भोगनीपुर तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।उपजिलाधिकारी राजकुमार चौधरी तथा क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने संयुक्त रूप से मिलजुलकर शिकायतों को सुना।

इस अवसर पर कुल 55 फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।राजस्व विभाग से संबंधित सर्वाधिक 19,पुलिस की छः,खंड विकास अधिकारी मलासा चार,खंड विकास अधिकारी अमरौधा आठ,विद्युत छः,चकबंदी दो,आपूर्ति विभाग दो तथा आठ अन्य मामलों संबंधी फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराई।उपजिलाधिकारी भोगनीपुर राजकुमार चौधरी तथा क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने प्राप्त शिकायतों में से नौ का निस्तारण मौके कर कराया तथा शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों,कर्मचारियों को दिए।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण अधिकारी,कर्मचारी मौके पर पहुंचकर समय के अंदर कराना सुनिश्चित करें।शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।इस मौके पर तहसीलदार सुनील कुमार सहित अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button