ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के टुटुईचांद निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को गुरुवार की रात्रि किसी जहरीले कीड़े द्वारा काट लिए जाने के चलते हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टुटुईचांद निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग छोटेलाल पुत्र कामताप्रसाद को गुरुवार की रात्रि किसी जहरीले कीड़े ने डस लिया।
ये भी पढ़े- नियमित टीकाकरण बच्चों को कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है : डॉ आदित्य सचान
जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।जानकारी होने पर आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां पर शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना जिला अस्पताल द्वारा थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे एसआई गुरेंद्र प्रताप सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…
कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…
कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…
कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…
This website uses cookies.