कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जहरीले सर्प के डसने से महिला की मौत

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत छतेनी गांव निवासी एक महिला को रविवार की रात्रि किसी जहरीले कीड़े द्वारा डस लिए जाने के चलते उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां पर डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित करने के पश्चात परिजन उसे झाड़ फूंक के वास्ते घर ले आए।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत छतेनी गांव निवासी एक महिला को रविवार की रात्रि किसी जहरीले कीड़े द्वारा डस लिए जाने के चलते उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां पर डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित करने के पश्चात परिजन उसे झाड़ फूंक के वास्ते घर ले आए।

जहां पर उसका झाड़ फूंक जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत छतेनी गांव निवासी नसीर की पत्नी गुड्डन उम्र करीब 32 वर्ष रविवार की रात्रि बारिश के दौरान अपने जानवरों को खोलकर अन्यत्र बांधने के लिए बाहर गई हुई थी कि उसी समय उसे किसी जहरीले कीड़े ने डस लिया।जानकारी होने पर परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परंतु संतुष्टि न मिलने पर परिजन उसे झाड़ फूंक के वास्ते घर ले आए।जहां पर महिला का झाड़ फूंक जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button