जहाँ हुआ था अवकाश अब वहां नए प्रश्नपत्रों पर होगी निपुण एसेसमेंट परीक्षा

कक्षा 1 से 3 के निरस्त हो गए निपुण असेसमेंट टेस्ट (एनएटी) के प्रश्न पत्र बदल दिए गए हैं। पेपर आउट होने के संदेह से इसे राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय ने बदल दिया है। सोमवार को बारिश से यह परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।

अमन यात्रा, कानपुर। कक्षा 1 से 3 के निरस्त हो गए निपुण असेसमेंट टेस्ट (एनएटी) के प्रश्न पत्र बदल दिए गए हैं। पेपर आउट होने के संदेह से इसे राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय ने बदल दिया है। सोमवार को बारिश से यह परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।

कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों के टेस्ट मंगलवार को सकुशल संपन्न हो गए। परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से कहा गया कि वे पुराने पेपर से परीक्षा न कराएं। नए पेपर गुरुवार तक सभी स्कूलों में पहुंच जाएंगे। कानपुर मंडल में कानपुर नगर के अलावा कन्नौज और फर्रुखाबाद में भी पेपर बदले जाएंगे। इसके अलावा बाराबंकी, बरेली, बदायूं, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव एवं चित्रकूट में पेपर बदले जायेंगे एवं जनपद-चित्रकूट एवं बरेली में कक्षा 4-8 का आकलन 16 सितम्बर 2023 को होगा उसके भी पेपर सेट बदल दिए गए हैं।

महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि 14 जनपदों में मुद्रणकर्ता द्वारा नवीन प्रश्नपत्र की आपूर्ति कर दी गयी है। 11 एवं 12 सितम्बर 2023 को बारिश के दृष्टिगत विभिन्न जनपदों के जिलाधिकारियों द्वारा विद्यालयों में अवकाश घोषित किये जाने के कारण नैट परीक्षा 15 एवं 16 सितम्बर 2023 को कराये जाने के निर्देश दिये हैं। इन जिलों के परिषदीय स्कूलों में नवीन प्रश्नपत्रों के अनुसार परीक्षा कराये जाने के निर्देश दिए हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

14 hours ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

14 hours ago

कानपुर देहात: पुलिस भर्ती प्रशिक्षण की तैयारियां अंतिम चरण में, एसपी ने किया निरीक्षण

कानपुर देहात,: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के अंतर्गत चयनित रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की…

14 hours ago

बिजाहरा का लाल अमर हुआ: सूबेदार गुरुशरण को नम आँखों से दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात,: कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र का बिजाहरा गांव आज अपने एक वीर…

15 hours ago

कानपुर देहात में 19 जून को 50 ओपन जिम का होगा शुभारंभ: स्वस्थ जीवन शैली को मिलेगा बढ़ावा

कानपुर देहात।  कानपुर देहात के ग्रामीणों के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का…

19 hours ago

कानपुर देहात में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर हिंसक झड़प

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण…

2 days ago

This website uses cookies.