उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

इंस्पायर अवार्ड मानक चयन सूची में जिले का मंडल में दूसरा स्थान

जिलाधिकारी नेहा जैन के मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे के निर्देशन में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय के कुशल प्रबंधन एवं रणनीति से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंस्पायर अवार्ड 2022-23 में जनपद कानपुर देहात ने आवेदन के मामलों में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था वहीं अब चयन सूची में 28 बच्चों के चयनित होने से मंडल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इंस्पायर अवार्ड योजना में बेसिक एवं माध्यमिक के कक्षा 6 से लेकर कक्षा 10 तक पढ़ने वाले छात्रों द्वारा आवेदन किया गया था।

Story Highlights
  • डीएम सीडीओ के मार्गदर्शन से शिक्षा विभाग ने हासिल की उपलब्धि

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन के मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे के निर्देशन में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय के कुशल प्रबंधन एवं रणनीति से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंस्पायर अवार्ड 2022-23 में जनपद कानपुर देहात ने आवेदन के मामलों में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था वहीं अब चयन सूची में 28 बच्चों के चयनित होने से मंडल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इंस्पायर अवार्ड योजना में बेसिक एवं माध्यमिक के कक्षा 6 से लेकर कक्षा 10 तक पढ़ने वाले छात्रों द्वारा आवेदन किया गया था। जिसमें इटावा से 54 कानपुर देहात से 28 कानपुर नगर से 23 कन्नौज से 4 औरैया से 4 बच्चों का चयन हुआ। चयनित बच्चों में उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर रोशनाई की प्रिया गुटैहा की प्रियम किसरवल का आर्यन नौबस्ता की लक्ष्मी गंगरौली की प्रिया, रोशनी हिम्मापुरवा की आराधना पामा की अंशिका पुर की नैंसी पुलन्दर के प्रतीक अमौली ठाकुरान की निधि महेरा की मुस्कान सिंहुआभीरा के सूर्या कठिका बुझवा की सानिया चतुर निवादा के मोहम्मद मोइन भीठी कुर्सी के सत्यम मुर्रा की हर्षिता उड़नवापुर की दीक्षा उधौपुर के अनूप करीमनगर के शिवा हवासपुर की सोनी एवं कतिपय इंटर कॉलेजों से बच्चों का चयन हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने नोडल अकीला सिद्दीकी जिला संयोजक धर्मेश द्विवेदी समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों एसआरजी अनन्त त्रिवेदी संत कुमार दीक्षित अजय कुमार गुप्ता समस्त एआरपी चयनित बच्चों के विद्यालय स्टाफ विज्ञान क्लब के सदस्यों प्रदीप कुमार यादव दीपक श्रीवास्तव आशीष द्विवेदी संध्या राजपूत उपासना आर्या दीपक द्विवेदी सुशील कुमार महाराज सिंह अमरजीत गुप्ता अनुराग शुक्ला एआरपी नवजोत यादव रूचिर मिश्र को शुभकामनाएं दी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button