विदेश

जापान में 10 साल बाद सूनामी:मियागी में 7.2 तीव्रता के भूकंप के बाद तट से टकराई 1 मीटर ऊंची लहरें

जापान में 10 साल बाद फिर सूनामी ने दस्तक दी है। समुद्री सीमा से सटे मियागी प्रांत में शनिवार को 7.2 तीव्रता (मैग्नीट्यूड) के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके बाद एक मीटर ऊंची लहरें समुद्री तट से टकराईं हैं।

Story Highlights
  • परमाणु रिएक्टर को पहुंच सकता है नुकसान

जापान :  के मियागी में आए भूकंप से वहां की सड़कों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से ऊंचाई वाले इलाकों में जाने को कहा है।

जापान में 10 साल बाद फिर सूनामी ने दस्तक दी है। समुद्री सीमा से सटे मियागी प्रांत में शनिवार को 7.2 तीव्रता (मैग्नीट्यूड) के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके बाद एक मीटर ऊंची लहरें समुद्री तट से टकराईं हैं।

मियागी में जापान का एक परमाणु पावर प्लांट भी है। सूनामी से उसे नुकसान पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है। इससे पहले जापान में 11 मार्च 2011 को सूनामी आई थी, जिसने बड़ी ताबाही मचाई थी। भूकंप का केंद्र उत्तर पूर्वी तट के पास 60 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से ऊंची जगहों पर जाने का आग्रह किया है।

जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास भूकंप के केंद्र को दिखाता हुआ मैप।
जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास भूकंप के केंद्र को दिखाता हुआ मैप।

भूकंप से मियागी के कई इलाकों में नुकसान पहुंचा है। यहां जापान का एक न्यूक्लियर पावर प्लांट भी है, जो फिलहाल सुरक्षित बताया जार हा है। पिछले महीने भी जापान के पूर्वी समुद्री तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय सूनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई थी।

भूकंप की वजह से फाइट रुकी

एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि भूकंप की वजह से जापान में चल रही फाइट को राकना पड़ा।

भूकंप से मियामी के न्यूक्लियर प्लांट को भी नुकसान पहुंचने का खतरा है।
भूकंप से मियामी के न्यूक्लियर प्लांट को भी नुकसान पहुंचने का खतरा है।

 

5 मार्च को न्यूजीलैंड में आया था 8.1 तीव्रता का भूकंप
इससे पहले 5 मार्च को न्यूजीलैंड के उत्तरी-पूर्वी तट पर 8.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद इस इलाके में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। भूकंप उत्तरी आइसलैंड के पास केरमाडेक द्वीप पर आया। जारी चेतावनी में कहा गया था कि तटवर्ती इलाकों के पास रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचाई वाले मैदानों में चले जाना चाहिए।

सूनामी क्या है?
समुद्र के भीतर जब तेज हलचल होती है तो इससे बहुत ऊंची लहरें उठने लगती हैं। ये लहरें जबर्दस्त आवेग के साथ आगे बढ़ती हैं। इन्हीं ऊंची लहरों को सूनामी कहते हैं। दरअसल सूनामी जापानी शब्द है जो सू और नामी से मिल कर बना है सू का अर्थ है समुद्र तट और नामी का अर्थ है लहरें।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading