कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नहर में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत

गुरुवार सुबह अकबरपुर कोतवाली के जैनपुर चौकी अंतर्गत मिल्किनपुरवा नहर में डूबने से एक 35 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Story Highlights
  • कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अमन यात्रा, पुखरायां। गुरुवार सुबह अकबरपुर कोतवाली के जैनपुर चौकी अंतर्गत मिल्किनपुरवा नहर में डूबने से एक 35 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गुड्डू मिस्त्री पुत्र देवबंद निवासी ग्राम चौपान थाना मिर्जापुर जिला सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष हल्के शराब के नशे में कोतवाली क्षेत्र के मिल्किनपुरवा बंबा पुलिया पर बैठा था। वहां से वह अचानक अज्ञात कारणों के चलते नहर में कूद गया।जिसके चलते गहरे पानी में डूब जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों तथा गोताखोरों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद नहर के अंदर से पानी में डूबे मृतक युवक का शव बाहर निकलवाया। तत्पश्चात चौकी इंचार्ज ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button