कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: शिवली कोतवाली क्षेत्र में तेज रप्तार ट्रैक्टर ने ले ली किशोर की जान

परिजनों में मचा कोहराम,चालक फरार,पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात: जनपद के शिवली कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।हादसा सुबह करीब 9.30 बजे काशीपुर गहरा मार्ग पर हुआ।किशोर अपने नाना के लिए खेत पर खाना लेकर जा रहा था उसी समय एक तेज रप्तार ट्रैक्टर ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान सेऊ भुरऊ गांव निवासी विनोद राजपूत के पुत्र सनी राजपूत के रूप में हुई है।

विनोद राजपूत दिल्ली में मोजा बनाने वाली कंपनी में कार्यरत हैं।सनी करीब 15 दिन पहले अपनी मां अंशु और छोटे भाई ऋषभ के साथ ननिहाल गहरा आया हुआ था।हादसा उस वक्त हुआ जब सनी पैदल ही गहरा गांव से काशीपुर जा रहा था।तभी काशीपुर जा रहे तेज रप्तार ट्रैक्टर के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी।ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का पीछा कर रायपुर गांव के पास उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मृतक की मां अंशू,भाई ऋषभ,नाना इंद्रपाल,मामा रंजीत समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 


ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: भोगनीपुर में नेशनल हाइवे पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,नहीं हो सकी पहचान


 

Related Articles

AD
Back to top button