जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कोटरा ग्राम पंचायत और आयुर्वेदिक चिकित्सालय का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने आज ग्राम पंचायत कोटरा के वार्ड नंबर 8 और राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने आज ग्राम पंचायत कोटरा के वार्ड नंबर 8 और राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

ग्राम पंचायत कोटरा में स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं

ग्राम पंचायत कोटरा के वार्ड नंबर 8 में अधिकारियों ने स्थानीय नगर वासियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर वासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी कार्य समय से पूरे किए जाएं। साथ ही, समय पर साफ-सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित किया जाए।

आयुर्वेदिक चिकित्सालय में सुविधाओं का लिया जायजा

इसके बाद, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं और उपचार की गुणवत्ता की समीक्षा की। चिकित्सालय में दवाइयों की उपलब्धता और डॉक्टरों की उपस्थिति की भी जांच की। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के कर्मचारियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी महेंद्र चौबे, अधिशासी अधिकारी उमाकांत, चेयरमैन शिया शरण व्यास आदि शहर संबंधित अधिकारी व वार्ड सभासद मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button