कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : उप जिलाधिकारी अकबरपुर द्वारा जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल

तहसीलदार और नायब तहसीलदार की उपस्थिति में हुआ वितरण कार्य।

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में शीतलहर एवं बढ़ती ठंड के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी अकबरपुर नीलिमा यादव, तहसीलदार अकबरपुर,नायब तहसीलदार द्वारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत जरूरतमंद, असहाय एवं गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए।

कंबल वितरण के दौरान उप जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार ठंड से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीतलहर के दौरान कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे तथा पात्र व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें समयबद्ध रूप से राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर तहसील के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

उप जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा आवश्यकतानुसार त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: पंचायत चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कल, 18 हजार से अधिक बढ़े मतदाता

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button