वाराणसी

महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी, आपात स्थिति में 112 पर करें फोन

चंदौली। सकलडीहा कस्बा में संचालित इंटर कालेज के छात्र.छात्राओं ने शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर कस्बा का भ्रमण करने के उपरांत कालेज परिसर में समाप्त हुई। इसके बाद कालेज परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को सरकार की ओर से संचालित महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. एसके लाल ने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाएं जितना सशक्त व स्वावलंबी होगी उतना ही राष्ट्र मजबूत होगा। क्योकि आधुनिक युग में महिलाएं हर क्षेत्र में अपने हौसले का लोहा समाज को मनवा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा व आत्मनिर्भरता को लेकर तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। इसके तहत सरकार विभिन्न योजनाएं चलाकर नारी शक्ति को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बना रही है। इसके साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर भी कई कानून बनाए गए है। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, रामचंद्र शर्मा, गिरिशचंद्र, मार्कण्डेय लाल, राजन चौरसिया, मो. फैज़, गोपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button