G-4NBN9P2G16

जिलाधिकारी ने आगामी पर्व-नवरात्रि, महाष्टमी, दशहरा/विजय दशमी, दीपावली एवं छठ पूजा के दृष्टिगत की शांति समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आगामी पर्व- नवरात्रि, महाष्टमी, दशहरा/विजय दशमी, दीपावली एवं छठ पूजा आदि पर्वो के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व आए हुए गणमान्य आयोजकों से कहा कि पंडाल की स्थापना सुरक्षित स्थान पर जहां परम्परागत रूप से मूर्ति की स्थापना होती रही है

Published by
anas quraishi

कानपुर देहात। आगामी पर्व- नवरात्रि, महाष्टमी, दशहरा/विजय दशमी, दीपावली एवं छठ पूजा आदि पर्वो के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व आए हुए गणमान्य आयोजकों से कहा कि पंडाल की स्थापना सुरक्षित स्थान पर जहां परम्परागत रूप से मूर्ति की स्थापना होती रही है, वहीं पंडाल स्थापित किया जाये। पंडालों में सीसीटीवी कैमरें लगायें जाये, फायर एनओसी ली जाये। आयोजक अपने वालेन्टीयर लगाये, उन्हें पहचान पत्र जारी करें तथा उनकी सूची स्थानीय एसएचओ को भी उपलब्ध करायें। नदियों में मूर्ति विसर्जन नहीं किया जाएगा, नदियों से अलग चिन्हित स्थल पर मूर्ति विसर्जन संपन्न कराया जाए, विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। विसर्जन स्थलों पर गोताखोर भी तैनात रखे जाये। उन्होंने आयोजकों से कहा प्रतिमा विसर्जन के लिए जो स्थान चिन्हित किए गए हैं, उन्हीं स्थानों पर विसर्जन संपन्न करायें। जिलाधिकारी ने पंडाल के आस-पास साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी आयोजन स्थलों, विसर्जन के समय शोभा यात्रा में डीजे निर्धारित मानक के अनुरूप ही बजायें जाये। धार्मिक आयोजनों के दौरान अश्लील नृत्य, गाने न बजायें जाये।

ये भी पढ़े- कक्षा एक और दो के लिए आई एनसीईआरटी आधारित आनंदमय गणित       

शोभा यात्रा, विसर्जन यात्रा पूर्व निर्धारित रूटों पर ही निकाली जाये। परंपरागत रूप से जो भी कार्यक्रम होते रहे हैं वही आयोजित किए जाएं, कोई भी नई परंपरा न जोड़ी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति निर्वाधरूप से संचालित रहे, इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारी संपूर्ण व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ले तथा सभी पंडाल या अन्य आयोजन स्थलों पर विद्युत कर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने सभी थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी व एसडीएम से उनकी तैयारियों की समीक्षा कर विस्तृत दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मार्गो से होकर शोभा यात्रा या मूर्ति विसर्जन यात्रा निकलनी है, उस पर साफ सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाए, साथ ही सम्बन्धित मार्गो को भी दुरूस्त करा लिया जाये। सभी पंडालों,शोभा यात्रा मार्गो का पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम भेजकर निरीक्षण करा लिया जाये। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर नजर रखी जाये। उन्होंने दीपावली के दृष्टिगत सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटाखें की दुकानें घनी आबादी से दूर लगवायी जायें तथा उस स्थान पर अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमित रूप से फुट पेट्रोलिंग की जाए, नवरात्रि, दशहरा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु व्यापक प्रबंध किए जाएं, प्रमुख चौराहा पर सादे वर्दी में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, बेहतर प्लानिंग कर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ की जाए, जिससे शहरों में जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि मूर्तियों के विसर्जन के समय टै्रक्टर ट्राली आदि पर श्रद्धालु अथवा बच्चें अनावश्यक रूप से नही रहेंगे।

ये भी पढ़े-  पुरानी पेंशन बहाली को लेकर “अटेवियन” ने भरी हुंकार, सरकार सुनने को नहीं तैयार

उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिये कि सभी डीजे संचालकों को नोटिस जारी की जाये, सभी डीजे संचालक मानक के अनुरूप ही डीजे बजाये। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि विजयदशमी पर होने वाले रावण दहन में बनाये जाने वाले पुतलों में विस्फोटक सामग्री पर नजर रखे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों से उनकी तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अन्त में आए हुए सभी धार्मिक आयोजकों से उनकी समस्याओं को जाना गया तथा समस्या के दृष्टिगत संबंधित अधिकारी को तत्काल निस्तारण हेतु निर्देश दिए गये। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को मिलकर शांतिपूर्ण, सद्भावपूर्वक त्योहार मनाना है, सभी संबंधित अधिकारी संपूर्ण तैयारियां समय से कर लें एवं अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय, सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, सभी थाना प्रभारी, सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण तथा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, आयोजकगण आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का रनियां में शुभारंभ

Author: anas quraishi

Sabse pahle

anas quraishi

Sabse pahle

Recent Posts

मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस ने महिला सशक्तिकरण को दी नई उड़ान

कानपुर देहात पुलिस ने 'मिशन शक्ति 5.0' अभियान के जरिए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा… Read More

7 hours ago

कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक ने किया थानों और चौकियों का औचक निरीक्षण, पढ़े कहां- कहां हुआ निरीक्षण

कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने आज थाना मंगलपुर, चौकी झींझक… Read More

7 hours ago

कानपुर देहात की टॉप 04 न्यूज पढ़े, पुलिस की बड़ी करवाई

News 1 मिशन शक्ति 5.0 अभियान: कानपुर देहात में पुलिस ने दो अपहृत महिलाओं को… Read More

8 hours ago

चौकी इंचार्ज शेर सिंह ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, खोया बटुआ लौटाकर जीता लोगों का दिल

कानपुर: सीढ़ी चौकी के इंचार्ज शेर सिंह ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और नेकदिली… Read More

8 hours ago

भाई की मौत के गम में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर देहात, रनिया: रनिया थाना क्षेत्र के चिराना गांव में बुधवार को एक युवक ने… Read More

10 hours ago

पूर्व मंत्री प्रतिनिधि सुमित सचान ने भागवत कथावाचक विशाखा सखी का किया भव्य स्वागत

भोगनीपुर, कानपुर देहात: भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी और पूर्व मंत्री प्रतिनिधि सुमित सचान… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.