कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कक्षा एक और दो के लिए आई एनसीईआरटी आधारित आनंदमय गणित       

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां में प्राचार्य राजू राणा के निर्देशन में संचालित हो रहे नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिवस एनसीईआरटी आधारित आनंदमय गणित पाठ्य पुस्तक संदर्शिका और सहायक सामग्रियों के अनुप्रयोग के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां में प्राचार्य राजू राणा के निर्देशन में संचालित हो रहे नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिवस एनसीईआरटी आधारित आनंदमय गणित पाठ्य पुस्तक संदर्शिका और सहायक सामग्रियों के अनुप्रयोग के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। एसआरजी अनंत त्रिवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2022 की अनुशंसाओं को ध्यान में रखते हुए गणित की वर्तमान पुस्तक आनंदमय गणित को विकसित किया गया है और परिषदीय विद्यालयों में इसे इसी सत्र से लागू किया जाएगा।

photo 2 1 2

यह माना जा सकता है कि बाल्यावस्था में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक बालक बाल वाटिका में कुछ ना कुछ स्थानीय संदर्भों से ज्ञान अर्जित करता रहता है लेकिन हमारे देश की विविधताओं को देखते हुए हो सकता है संख्यात्मक ज्ञान से बच्चा कक्षा एक में ही रूबरू हो पाए। एसआरजी संत कुमार दीक्षित ने कहा कि इस स्तर पर बच्चे खेल और खिलौनों से अधिक आनंद लेते हैं अतः विभिन्न गणितीय विचारों जैसे स्थानिक समझ संख्यात्मक ज्ञान और गणितीय सोच को विकसित करने के लिए इस पुस्तक में खेल-खेल से सीखने के बहुत से अवसर प्रदान किए गए हैं।

photo 3 1 3

एसआरजी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आनंदमय गणित में कक्षा के बाहर एवं कक्षा के अंदर होने वाली बहुत सारी गतिविधियां दी गई है जिसके माध्यम से अनुभवात्मक शिक्षा लेते हुए बच्चे अपने निर्धारित अधिगम लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। इस दौरान डायट मेंटर अरुण कुमार विपिन कुमार जगदंबा त्रिपाठी एआरपी मंजुल मिश्र अखिलेश यादव विवेक बाजपेयी शशांक शेखर सिंह मनीष अरोड़ा अनुराग बाजपेयी कन्हैयालाल हिमांशु गुप्ता बृजेश कुमार सिंह लालचन्द आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button