कानपुर देहात

जिलाधिकारी ने ईओ अकबरपुर के अनुपस्थित पाए जाने पर जताई नाराजगी, कार्रवाई के दिए निर्देश

शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी नेहा जैन ने आज से शुरू हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी अकबरपुर पूनम गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एपी वर्मा, डीएमओ मारुती दीक्षित उपस्थित रहे।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी नेहा जैन ने आज से शुरू हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी अकबरपुर पूनम गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एपी वर्मा, डीएमओ मारुती दीक्षित उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अकबरपुर अधिशाषी अधिकारी अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण तलब किए जाने हेतु निर्देशित किया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सड़क गड्ढे आदि पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सड़क को नगर पंचायत द्वारा बनवाए जाने हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए है। प्रत्येक शनिवार को जागरुकता कार्यक्रम पूरे जुलाई माह में चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य टीम घर घर जाकर लोगों को जागरुक करेगी। जिलाधिकारी ने नागरिकों से कहा है कि अपने अपने घरों के आसपास जलभराव न होने दें।

ये भी पढ़े- देवराहट : युवक का शव यमुना नदी के किनारे पड़ा मिला, क्षेत्र में फ़ैली सनसनी

पानी भरे हुए स्थान पर केरोसिन डाल दें, जिससे मच्छरों को पनपने का मौका नहीं मिलेगा, उन्होंने कहा कि अपने आसपास साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें ,कूलर फ्रिज आदि में जल का भराव ना रहे प्रतिदिन साफ-सफाई अवश्य करे। उन्होंने कहा कि संचारी रोग अभियान नियंत्रण हेतु जनपद में एक ऐप भी बनाया जा रहा है ,जिसे शीघ्र ही संचालित कर दिया जाएगा, जिसमें कहीं जलभराव साफ-सफाई से संबंधित या गंदगी आदि दिखाई पड़े, उसे जियो टैग कर फोटो खींच डाल सकते हैं, जिसके माध्यम से उक्त समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि अपने बच्चों को पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहनाए ,जिससे कि उनको मच्छर आदि ना काटने पाए, उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाएं।

ये भी पढ़े-  देवीपुर सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कैंप का आयोजन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई तक एवं 17 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता सावधानी रखते हुए लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया, फाइलेरिया, टीबी से बचाव के बारे में बेहतर तरीके से जागरूक करेंगे। संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम पूरे जनपद में जनप्रतिनिधियों आदि की उपस्थिति में संचालित किया जा रहा है। इस मौके पर अकबरपुर नगर पंचायत अध्यक्षपति जितेन्द्र सिंह गुड्डन, चिकित्सक, एएनएम, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

10 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

12 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

12 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

12 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

12 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

12 hours ago

This website uses cookies.