कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का मासिक किया निरीक्षण, दिए निर्देश

जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बेंगलुरु से आए 1000 वीवीपैट का अवलोकन किया गया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।

IMG 20230625 WA0030

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बेंगलुरु से आए 1000 वीवीपैट का अवलोकन किया गया जो राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रखवाए गए तथा वीवीपैट आदि की सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

IMG 20230625 WA0027

उन्होंने कहा कि ईवीएम वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था 24 घंटे रहे तथा किसी प्रकार की लापरवाही ना होने पाए एवं सीसीटीवी कैमरे संचालित रहे तथा साफ-सफाई की व्यवस्था दुरस्त रहे।

IMG 20230625 WA0028

इस मौके पर तहसीलदार अकबरपुर, नोडल अधिकारी ईवीएम वीवीपैट तथा निर्वाचन कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button