कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर की अगुवाई में डीजे बैंड के साथ निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

मूसानगर कस्बे में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी की अगुवाई में डी जे बैंड के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जगह जगह तिरंगा यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मूसानगर कस्बे में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी की अगुवाई में डी जे बैंड के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जगह जगह तिरंगा यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। शुक्रवार को नगर पंचायत में नवागंतुक थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह की अगुवाई में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर बडी संख्या में क्षेत्रवासियों ने गाजे बाजे की धुन में नाचते गाते हुए भागीदारी निभाई।जगह जगह लोगों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुए तिरंगा यात्रा को आगे बढ़ाया।तिरंगा यात्रा थाना परिसर से प्रारंभ होकर सम्पूर्ण नगर पंचायत बाला जी मंदिर का भ्रमण करते हुए पुनः थाना परिसर में समाप्त हुई।थाना क्षेत्र के इतिहास में पहली बार इस प्रकार की तिरंगा यात्रा को देखकर लोग प्रफुल्लित हुए।सम्पूर्ण नगर गणतंत्र दिवस पर जयकारों से गूंज उठा।

Related Articles

AD
Back to top button