जिलाधिकारी ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दिये निर्देश

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की गयी, इस बैठक में एआरटीओ प्रर्वतन सोमलता यादव ने बताया कि पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा अवैध तरीके से चलाये जा रहे वहानों के चालान किये जा रहे है।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की गयी, इस बैठक में एआरटीओ प्रर्वतन सोमलता यादव ने बताया कि पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा अवैध तरीके से चलाये जा रहे वहानों के चालान किये जा रहे है। वहीं उन्होंने बताया कि एनएचआई द्वारा टोल प्लाजा से निकलने वाले वाहनों को रिफ्लेक्टिव टेप लगाये जाने है जिसके तहत एनएचआई के द्वारा बताया गया कि टोल प्लाजा से निकलने वाले वाहनों को रिफ्लेक्टिव टेप लगाये जा रहे है। वहीं जिलाधिकारी ने परिवाहन व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क में उल्टी साइड से चलने वाले वाहनों का चालान अभियान चलाकर किया जाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये।

ये भी पढ़े-  रिमझिम बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभरा कर ढहा, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

वहीं उन्होंने कहा कि हाईवे पर जो मानक के विरूद्ध कट बने है उन्हें बन्द कराये जाये, क्योकि ज्यादातर दुर्घटनायें कट द्वारा ही होती है। उन्होंने कहा कि जो हाईवे किनारे वाहन खडे रहते है उनका ज्यादा से ज्यादा चालान किया जाये। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रायपुर से कालपी रोड पर करीब 27 ब्लाक स्पाट कट है जिनको बन्द किया जाना है। जिस पर जिलाधिकारी ने एनएचआई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर जल्द से जल्द ब्लाक स्पाट कट को बन्द करायें।

ये भी पढ़े- जिलाधिकारी ने विटामिन ए की खुराक बच्चे को पिला, vit&A सम्पूर्ण अभियान का किया शुभारंभ

वहीं उन्होंने कहा कि सड़कों पर साइनेज व ब्रेकर अवश्य बनाये जाये जिससे कि दुघटना होने में लगाम लग सके। इस मौके पर अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधारी, अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, एआरटीओ प्रशासन मनोज वर्मा, प्रर्वतन प्रथम सोमलता यादव, द्वितीय अभिषेक कनौजिया, सभी एसडीएम आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

1 day ago

प्राथमिक विद्यालय नरिहा में मना प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय नरिहा विकासखंड अकबरपुर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में स्कूल…

1 day ago

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

1 day ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

1 day ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

1 day ago

This website uses cookies.