कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

क्षयरोग व फाइलेरिया से ग्रसित मरीजो को बाँटा गया पोषाहार और किट

मलासा विकासखंड के अंतर्गत देवीपुर सीएचसी में सोमवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोगियों तथा फाइलेरिया से ग्रसित रोगियों को प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा पोषाहार तथा फाइलेरिया किट वितरित की गई इस मौके पर रोगियों को फाइलेरिया तथा क्षय रोग से निदान तथा उपचार के विषय में भी बताया गया।

Story Highlights
  • रोगियों को फाइलेरिया तथा क्षय रोग से निदान तथा उपचार के विषय में भी बताया गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के अंतर्गत देवीपुर सीएचसी में सोमवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोगियों तथा फाइलेरिया से ग्रसित रोगियों को प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा पोषाहार तथा फाइलेरिया किट वितरित की गई इस मौके पर रोगियों को फाइलेरिया तथा क्षय रोग से निदान तथा उपचार के विषय में भी बताया गया।

ये भी पढ़े-

R2

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हर माह की 15 तारीख को निश्चय दिवस मनाया जायेगा जिसमें फाइलेरिया तथा टीबी से ग्रसित रोगियों को पोषाहार तथा फाइलेरिया किट दी जाएगी तथा अधिक से अधिक लोगों की बलगम जांच भी की जायेगी इसी के तहत सोमवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास कुमार द्वारा फाइलेरिया तथा क्षय रोगियों को पोषाहार तथा फाइलेरिया किट वितरित की गई तथा उन्हे रोग के निदान तथा उपचार के विषय में भी बताया गया।इस मौके पर डॉक्टर राकेश कुमार,डॉक्टर अर्शी आजमी,मनीष चौरसिया,हर्सल चौरसिया,सुरेंद्र कुमार,संजीव कुमार आदि भी मौजूद रहे।

 

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button