कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना रनियां में सुनी शिकायत, दिए निर्देश

जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने थाना रनियां में पहुंचकर  थाना समाधान दिवस पर जनशिकायतों को सुना। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों  का त्वरित निस्तारण के संबंध में दिशा- निर्देश दिए।

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने थाना रनियां में पहुंचकर  थाना समाधान दिवस पर जनशिकायतों को सुना। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों  का त्वरित निस्तारण के संबंध में दिशा- निर्देश दिए। शनिवार को  रनिया थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

photo 10 1 2

इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाने पहुंचकर जनशिकायतो को सुना। उन्होंने कहा भूमि से संबंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए, इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाएं ।थाने में दिन प्रतिदिन प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का भी समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। मौके पर राजस्व व पुलिस विभाग संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button