जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने इको पार्क का किया निरीक्षण दिए निर्देश

जिलाधिकारी नेहा जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने आज ईको पार्क का भ्रमण किया, उन्होंने इको पार्क के रख-रखाव और सौन्दरीकरण

कानपुर देहात,अमन यात्रा l जिलाधिकारी नेहा जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने आज ईको पार्क का भ्रमण किया, उन्होंने इको पार्क के रख-रखाव और सौन्दरीकरण हेतु प्रभागीय वन अधिकारी अनिल कुमार द्विवेदी और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर देवहूती पाण्डेय को निर्देशित किया कि पार्क मे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं, पौधों को पानी इत्यादि की व्यवस्था की जाए, यहां पर बने हुए जल कुंड की साफ सफाई की जाए, साथ ही इसमें अविरल जल बना रहे इसका भी ध्यान रखा जाए, चूकि  कानपुर देहात का यह सबसे महत्वपूर्ण पार्क है,
इसीलिए इस पार्क के रख-रखाव की  व्यवस्था की जाए। मुख्य विकास अधिकारी के स्थानीय निकायों के दायित्व के संभालने के उपरांत ही जनपद में उपेक्षित पड़े स्थानों के सौन्दरीकरण में गति आई है, जिसका रख-रखाव वर्षों से नहीं हो पा रहा था।  ईको पार्क के निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ला, उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्रा,पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 देवकीनंदन लावनिया, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर देवहूती पाण्डेय आदि अधिकारीगण, कर्मचारी उपस्थित रहे हैं।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

1 hour ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

4 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

4 hours ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

5 hours ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

1 day ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

1 day ago

This website uses cookies.