कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी दीपक नायक ने उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा में उप निरीक्षक पद के लिए पायी सफलता

"ज्ञान क्लब "के संरक्षक एवं सहपाठियों ने किया स्वागत

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा नगर निवासी दीपक नायक ने उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत रहते हुए उपनिरीक्षक परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता की नई इबारत लिखने में सफलता प्राप्त की है।

इस आशय की जानकारी देते हुए ध्यान क्लब के निदेशक/संरक्षक के सी पांडेय ने बताया कि दीपक नायक की प्रारंभिक शिक्षा ग्रामीण परिवेश में संपन्न हुई है और इसी बीच वे ज्ञान क्लब के संपर्क में आए और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में जुट गए जिसके चलते उन्हें कांस्टेबल पद की परीक्षा उत्तीर्ण करने में कोई कठिनाई अनुभव नहीं हुई तथा उनकी पहली पोस्टिंग सुल्तानपुर में हो गई।

उन्होंने बताया कि एक सेवा में रहते हुए कोई अगली परीक्षा के लिए तैयारी करता रहे ऐसा बहुत कम देखने में आता है किंतु श्री नायक ने उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक परीक्षा को उत्तीर्ण करके दिखा दिया की विद्यार्थी में अगर लगन और मेहनत की क्षमता है तो वह कुछ भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि दीपक ने अपने परिवार को और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। बताते चलें कि ज्ञान क्लब एक ऐसी संस्था है जो पिछले 25 साल से होनहार विद्यार्थियों को सही राह दिखाने के लिए निशुल्क कोचिंग करती चली आ रही है और सैकड़ो नवयुवकों को उनकी सोच के अनुसार रास्ता दिखाने में सफल रही है।

 

 

 


ये भी पढे-  लखनऊ: आईटीआई में सत्र 2026-27 के ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 07 अगस्त तक बढ़ी


 

Related Articles

AD
Back to top button