उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : रनिया गाँव में मधुमक्खियों के हमले से किसान गंभीर,भेजा गया अस्पताल

सूचना मिलने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां गांव में गुरुवार को खेत में सिंचाई के दौरान मधुमक्खियों के हमले से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

रनियां गांव निवासी राजकरन ने बताया कि उनके चाचा मुंशीलाल 60 वर्ष गुरुवार को गांव के रामचंद्र के खेत में मजदूरी पर नलकूप से सिंचाई करने गए थे।नलकूप के पास मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था।अचानक किसी पक्षी ने छत्ते पर हमला कर दिया।जिससे मधुमक्खियों उड़कर मुंशीलाल पर टूट पड़ीं।मधुमक्खियों के काटने से मुंशीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी।सूचना मिलने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक गोविंद प्रसाद ने उनका उपचार किया।

ये भी पढ़े- समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता की कमी, शिक्षा के वास्तविक महत्व को नहीं समझते लोग 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button