उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जुगलू यादव के निधन पर अरविंद यादव ने शोक व्यक्त किया

कानपुर देहात के निबौली बुजुर्ग गांव में श्रीमती शांति देवी और जुगलू यादव के असामयिक निधन पर अरविंद यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया। जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की अध्यक्ष मीरा वर्मा कश्यप ने निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की

अमन यात्रा ब्यूरो, कानपुर देहात। कानपुर देहात के निबौली बुजुर्ग गांव में श्रीमती शांति देवी और जुगलू यादव के असामयिक निधन पर अरविंद यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया। जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की अध्यक्ष मीरा वर्मा कश्यप ने निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मीरा वर्मा ने जुगलू यादव के कम उम्र में गुजर जाने पर परिवार को गहरा आघात पहुंचने की बात कहते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परिवार को धैर्य बनाए रखने के लिए आश्वासन दिया। मीरा वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर सुख-दुख में परिवार के साथ खड़ी रहेगी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में शरद वर्मा, अंकुश यादव, सफीक कुरैशी, अनीता खान और अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

AD
Back to top button