ब्लॉकों में लगेंगे रोजगार मेले: 25 सितंबर से कानपुर देहात में भर्ती, 35 हजार तक सैलरी
सेवा संकल्प अभियान के तहत निजी कंपनियां करेंगी चयन, 10वीं पास से स्नातक तक को मौका
कानपुर देहात। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से kanpur dehat rojgar mela का आयोजन विकास खंड स्तर पर किया जा रहा है। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश तथा मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा सभी विकास खंडों में सेवा सेतु शिविरों के साथ इन मेलों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।
निजी कंपनियां करेंगी चयन, 35 हजार तक वेतन
जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि kanpur dehat rojgar mela में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेंगी। मेले में कक्षा 10, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। विभिन्न कंपनियों द्वारा हेल्पर, आईटीआई ट्रेड, शटर ऑपरेटर, वेल्डर और सुपरवाइजर सहित कई तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें 18 से 48 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष व महिला अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता व अनुभव के अनुसार 15,000 से 35,000 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिल सकेगा।
दो चरणों में आयोजित होंगे ब्लॉक स्तरीय मेले
रोजगार मेलों की तिथियां दो चरणों में तय की गई हैं। प्रथम चरण में 25 सितंबर से 29 सितंबर तक डेरापुर, राजपुर, अमरौधा और मलासा विकास खंडों में मेले आयोजित किए जाएंगे। वहीं द्वितीय चरण के तहत 03 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक अकबरपुर, सरवनखेड़ा, मैथा, रसूलाबाद और झींझक विकास खंडों में रोजगार मेलों का आयोजन होगा।
पोर्टल पर पंजीकरण और जरूरी दस्तावेज अनिवार्य
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल अथवा नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर पहले से अपना पंजीकरण करा लें। मेले में आते समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रतियां, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा अवश्य साथ लाएं। यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। kanpur dehat rojgar mela के जरिए अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।



