झींझक के श्मशान घाट पर अवैध कब्जे के खिलाफ बसपा प्रतिनिधिमंडल ने दिया आश्वासन
स्थानीय लोगों से मिलकर सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की बात कही

कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात की नगर पालिका परिषद झींझक में स्थित बुजुर्गों के श्मशान घाट पर हो रहे अवैध कब्जे की गंभीर समस्या को लेकर आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का एक प्रतिनिधिमंडल झींझक पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उन्हें इस मामले में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
बसपा प्रतिनिधिमंडल में मंडल प्रभारी रवि प्रकाश एडवोकेट, जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद्र संखवार, विधानसभा प्रभारी रसूलाबाद सुभाष गौतम, विधानसभा प्रभारी शिवकुमार, विधानसभा अध्यक्ष सवालाल गौतम, विधानसभा सचिव नरेंद्र दोहरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। बसपा नेताओं ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर अवैध कब्जे की समस्या की पूरी जानकारी ली। रवि प्रकाश एडवोकेट और ज्ञानचंद्र संखवार ने कहा कि यह मामला जन भावनाओं से जुड़ा है और श्मशान घाट जैसे पवित्र स्थान पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने आश्वासन दिया कि इस मामले के त्वरित और प्रभावी निराकरण हेतु सोमवार को जिलाधिकारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा और प्रशासन से कब्जा मुक्त कराने की मांग की जाएगी।



