उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

झींझक में ट्रेन की चपेट में आकर युवक घायल,भेजा गया अस्पताल

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को उपचार के लिए झींझक सीएचसी में भर्ती कराया गया है।घायल युवक की पहचान डेरापुर थाना क्षेत्र के ललपुरवा गांव निवासी 26 वर्षीय भानुप्रताप सिंह के रूप में हुई है

मंगलपुर।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को उपचार के लिए झींझक सीएचसी में भर्ती कराया गया है।घायल युवक की पहचान डेरापुर थाना क्षेत्र के ललपुरवा गांव निवासी 26 वर्षीय भानुप्रताप सिंह के रूप में हुई है।घटना रात्रि करीब 11.30 बजे हुई।वह शुक्रवार को अपनी बहन गुड्डी की ससुराल बड़गांव गुलाम कयूम आए थे।भानुप्रताप ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे वह बड़गांव से अपने घर जाने के लिए निकले थे।रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने घटना की सूचना झींझक चौकी पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायल को एंबुलेंस द्वारा झींझक सीएचसी पहुंचाया।जिसके बाद घायल के परिजनों को सूचना दी गई।झींझक सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर राजीव कुमार ने घायल का उपचार किया तथा उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायल भानुप्रताप ने बताया कि वह उरई में बोरिंग का काम करते हैं।

Related Articles

AD
Back to top button