उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

झींझक में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन के अप लू लाइन पर गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है

मंगलपुर।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन के अप लू लाइन पर गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।घटना दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर सुबह करीब 9.30 बजे हुई।जहां पर युवक कानपुर से इटावा जा रही मेमो पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी के हेड कांस्टेबल नृपेंद्र प्रताप सिंह,सतेंद्र पाल सिंह और अनुराग कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से सूचना उसके परिजनों को दी गई।परिजनों ने युवक की पहचान मनीष यादव 24 वर्ष पुत्र बलवान सिंह यादव निवासी आशा नगर बख्तौरी पुरवा कानपुर नगर के रूप में की।परिजनों के मुताबिक मनीष सुबह कंचौसी जाने के लिए घर से निकला था।मृतक के पास एक झोला भी मिला है जिसमें उसके कपड़े और कुछ अन्य समान रखा था।मनीष मूल रूप से कंचौसी का निवासी बताया जा रहा है।पुलिस ने शव को कब्जे से लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रभारी जीआरपी चौकी इंचार्ज झींझक अर्पित तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button