उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

झींझक में वंदे मातरम ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक पश्चिमी छोर पर सोमवार सुबह वंदे मातरम एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई।ट्रेन नई दिल्ली से कानपुर जा रही थी।महिला की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है।सूचना मिलते ही झींझक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास कराए

मंगलपुर।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक पश्चिमी छोर पर सोमवार सुबह वंदे मातरम एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई।ट्रेन नई दिल्ली से कानपुर जा रही थी।महिला की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है।सूचना मिलते ही झींझक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास कराए।घटना झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर अक्षयवट के समीप हुई।बताया जा रहा है कि महिला वन्दे मातरम ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की सूचना मंगलपुर स्थानीय पुलिस को दी।सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास कराए।परंतु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।उन्होंने बताया कि मृतका की अभी पहचान नहीं हो सकी है।महिला ने नीले आसमानी रंग की साड़ी,सफेद ब्लाउज,छींटदार गहरा नीला दुपट्टा और पीला पेटीकोट पहन रखा है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button