लखनऊउत्तरप्रदेश

घर बैठे वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, आसान है तरीका

यूपी में 15 अप्रैल से पंचायत चुनाव शुरू होने जा रहे हैं. वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए हम आपको बेहद आसान तरीका बता रहे हैं.

हम आपको सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं. इसके जरिए आप वोटर लिस्ट में ना सिर्फ अपना नाम चेक कर सकेंगे बल्कि किस मतदान केंद्र पर वोट डालना है ये भी देख सकते हैं. इसके अलावा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट्स से आप अपनी वोटिंग स्लीप भी डाउनलोड कर सकते हैं.

ये है तरीका?

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग की वेबसाइट http://sec.up.nic.in/site/ पर जाएं
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको दाहिने तरफ वोटर सर्विस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
  • इस प रक्लिक करने के बाद आप वोटर ल‍िस्‍ट में नाम जुड़वाने, एप्लीकेशन का स्‍टेटस चेक कर सकते हैं.
  • इसके अलावा वोटर लिस्ट में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं.
  • साथ ही वोटर स्लिप और मोबाइल नंबर अपडेट करने के ऑप्शन भी यहां मिलेंगे

15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान
बता दें यूपी में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे. 15 अप्रैल को 18 जिलों, 19 अप्रैल को 20 जिलों, 26 अप्रैल को भी 20 जिलों और 29 अप्रैल को 17 जिलों में मतदान होना है.

Related Articles

AD
Back to top button