औरैया

ट्रक चालक की लापरवाही से बाइक टकराई दंपति गंभीर से हुए घायल

कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड ग्राम रहिट पुरवा के सामने शनिवार की दोपहर ट्रक चालक की लापरवाही से बाइक टकरा गई। जिसके चलते बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

विकास सक्सेना, औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड ग्राम रहिट पुरवा के सामने शनिवार की दोपहर ट्रक चालक की लापरवाही से बाइक टकरा गई। जिसके चलते बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

     पीएम पर टिप्पणी करने पर बिलावल भुट्टो का फूंका पुतला

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर निवासी विकास कुमार 35 वर्ष पुत्र ज्ञान सिंह अपनी 35 वर्षीय पत्नी आरती के साथ शनिवार की दोपहर जनपद कानपुर देहात कस्बा अकबरपुर से लगभग 2:15 बजे बाइक से अपने गांव वापस लौट रहा था, जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड स्थित मामा होटल के समीप पहुंचा, उसी समय आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ट्रक को मामा होटल की तरफ मोड़ दिया। जिसके कारण पीछे से आ रही विकास की बाइक ट्रक से टकरा गई। जिससे दोनों लोग रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के घायलों को पास पड़ोस के लोगों ने दौड़कर उठाया। इसके साथ ही 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उपरोक्त दंपति को मिनी पीजीआई सैफई इटावा रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना घायल के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से दे दी गई है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गये थे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Share
Published by
AMAN YATRA

Recent Posts

कुशल प्रवक्ता वी के मिश्रा के सेवानिवृत्ति पर फेयरवेल पार्टी का आयोजन,दी गई भावभीनी विदाई

पुखरायां।पुखरायां कस्बे के रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज में बुधवार को इसी माह सेवानिवृत्त हुए…

6 hours ago

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, बैंकर्स को दिए कड़े निर्देश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के संबंध…

7 hours ago

कानपुर देहात में अधिवक्ताओं की भर्ती हेतु साक्षात्कार 19 अप्रैल से होगा प्रारंम्भ

कानपुर देहात। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर…

8 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुखरायां।कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में थाना रसूलाबाद पुलिस ने बड़ी…

9 hours ago

एक छूटी परीक्षा, पर बुलंद हौसला! यूपी किराना विद्यालय की ‘आज्ञा’ ने रचा इतिहास

कानपुर। गम के बादल छाए, छूटी एक इम्तिहान की कड़ी, पर इस बिटिया ने अपनी…

12 hours ago