उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

ट्रक से टकरा कर बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर घायल

रेउना थाना क्षेत्र के मुइया गांव के पास बाइक सवार दो युवक ट्रक मे पीछे से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना देखी तो सूचना एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर भेजा गया। जहां हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया

घाटमपुर कानपुर नगर। रेउना थाना क्षेत्र के मुइया गांव के पास बाइक सवार दो युवक ट्रक मे पीछे से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना देखी तो सूचना एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर भेजा गया। जहां हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार शाम को रेउना थाना क्षेत्र के अजगरपुर गांव निवासी चंद्रभान उम्र 25 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मानसिंह सजेती थाना क्षेत्र के अकबरपुर बीरबल गांव निवासी बबलू उम्र 18 वर्ष पुत्र बाबू के साथ बाइक द्वारा घाटमपुर जा रहा था। थाना क्षेत्र के मुइया गांव के पास बाइक सवार अनियंत्रित होते हुए आगे चल रहे ट्रक से टकराकर का रोड में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना देखी तो सूचना एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाया गया। जहां चंद्रभान की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही बबलू की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।.

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button