डाइट पुखरायां में शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू, समय पर पहुंचने के सख्त निर्देश
परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए विकसित किए गए विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल सक्षम पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पुखरायां में किया जा रहा है

राजेश कटियार,कानपुर देहात। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए विकसित किए गए विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल सक्षम पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पुखरायां में किया जा रहा है। डाइट पुखरायां की प्राचार्य और उपशिक्षा निदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 17 अगस्त 2026 से 19 अगस्त 2026 तक चलेगा, जिसका समय प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी सरवनखेड़ा अजीत प्रताप सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार इस एकीकृत प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए विकासखण्ड सरवनखेड़ा से 10 प्रधानाध्यापकों को नामित किया गया है। इन चयनित शिक्षकों में प्रा०वि० मंगता द्वितीय से आशीष द्विवेदी, प्रा०वि० कटेठी से शैलेश, प्रा०वि० कोरारी से सुनील गुप्ता, प्रा०वि० जरेला से राघवेन्द्र सिंह, प्रा०वि० विल्सरायं से रईस कुरैशी, प्रा०वि० पृथ्वीपुर से मेहताब आलम, प्रा०वि० विजय नगर से साहब लाल, प्रा०वि० भित्ली से अमित कुमार, प्रा०वि० चित्तरिया से अजय तिवारी और प्रा०वि० मदा का पुरवा से मनीष द्विवेदी शामिल हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी और डाइट प्रशासन ने सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि वे तय तिथि और समय पर डाइट पुखरायां में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सभी संबंधित ब्लॉकों के खण्ड शिक्षा अधिकारियों को भी यह निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विकासखण्ड से चयनित 10-10 प्रधानाध्यापकों को इस प्रशिक्षण के लिए समय से कार्यमुक्त करना सुनिश्चित करें।



