कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बीएसए ने जारी की खंड शिक्षा अधिकारियों को अंतिम चेतावनी, शासकीय अभिलेखों पर पदनाम की मुहर और हस्ताक्षर न होने पर होगी कार्यवाही

पूर्व में दिए गए आदेशों की अनदेखी को अत्यंत खेदजनक मानते हुए दिया अंतिम अवसर।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पूर्व में दिए गए आदेशों का अनुपालन न करने को अत्यंत खेदजनक मानते हुए बीएसए ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में लापरवाही मिलने पर कड़ी विभागीय कार्यवाही की जाएगी। इस संदर्भ में बीएसए द्वारा पूर्व में भी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद ब्लॉक स्तर के अधिकारियों द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

अभिलेखों पर मुहर और हस्ताक्षर अनिवार्य
बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पुनः निर्देशित किया है कि वे अपने पद की गरिमा और जिम्मेदारी को समझते हुए दैनिक व शासकीय सभी प्रकार के अभिलेखों पर अपने पदनाम की मुहर लगाकर दिनांक सहित हस्ताक्षर करें। लापरवाही पर संपूर्ण जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी की होगी।

बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय ने साफ तौर पर कहा है कि यदि भविष्य में इस आदेश का उल्लंघन या किसी भी प्रकार की शिथिलता पाई जाती है तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जाएगी। इसके बाद होने वाली किसी भी असुविधा की संपूर्ण जिम्मेदारी स्वयं संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की होगी।

 

 


ये भी पढ़े-  मूसानगर में चोरी के इरादे से घर में घुसे तीन बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने दबोचा,किया पुलिस के हवाले


 

Related Articles

AD
Back to top button