कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजरोजगार

बेरोजगार युवक/युवतियां अपना स्वरोजगार स्थापित करने हेतु करे आवेदन 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2022-23 हेतु जनपद के इच्छुक बेरोजगार व्यक्तियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। योजनान्तर्गत जनपद के बेरोजगार युवक/युवतियां अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकते है।

कानपुर देहात, अमन यात्रा :  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2022-23 हेतु जनपद के इच्छुक बेरोजगार व्यक्तियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। योजनान्तर्गत जनपद के बेरोजगार युवक/युवतियां अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकते है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह ने बताया कि उक्त योजनान्तर्गत निर्माण इकाई हेतु अधिकतम परियोजना लागत रू० 25.00 लाख एवं सेवा (सर्विस) इकाई हेतु परियोजना जागत रू० 10.00 लाख है। परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अनुदान / सब्सिडी अनुमन्य है। जिसमें आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गयी है। आवेदक जनपद का स्थायी निवासी हो, न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल अथवा समकक्ष उत्तीर्ण हो,

उपरोक्त योजनान्तर्गत इच्छुक अभ्यर्थियों से ऋण आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किये जायेंगे। ऑनलाइन आवेदन https/msme.up.gov.in (एमएसएमई. यूपी. जीओवी. इन) की वेबसाइट पर किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र रनिया, कानपुर देहात मे  घनश्याम राठौर 6386113042 एवं  महिपाल सिंह 9455133250 से कार्यालय दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है। इसमे आधार कार्ड,फोटो, शिक्षा प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, 10 रू० के स्टाम्प पेपर पर प्रस्तावित कार्य हेतु किसी वित्तीय संस्था के डिफाल्टर न होने विषयक शपथ पत्र, कार्यस्थल निजी होने का प्रमाण पत्र अथवा 10 वर्ष की किरायेदारी का अनुबन्ध पत्र, बैंक पासबुक की फोटोकापी जिसमें एकाउण्ट न० और आईएफएससी कोड का स्पष्ट उल्लेख हो, अनुभव प्रमाण पत्र।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button