कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पुखरायां में कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो घायल

घायलों को भेजा गया अस्पताल, पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में मंगलवार दोपहर कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।घायलों की पहचान जौरवा औरैया के सुधीर तथा नगीना मूसानगर निवासी प्रिया के रूप में हुई है।

हादसा पुखरायां कस्बे के नगर पालिका मोड नेशनल हाइवे पर हुआ।जहां एक तेज रप्तार कार व मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में बाइक सवार सुधीर व प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुखरायां अमरेंद्र प्रताप सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।हादसे में शामिल वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े-  बड़ी खबर: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, दिग्गजों पर दांव

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button