कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात के डंपर चालक की उज्जैन सड़क हादसे में मौत,शव पहुंचा गांव

परिजनों में मचा कोहराम,गांव में छाया मातम

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलियापुर गांव निवासी एक डंपर चालक की उज्जैन सड़क हादसे में मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया।मृतक की पहचान ज्ञान सिंह के रूप में हुई है।वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में मौरंग गिट्टी का डंपर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।

मंगलवार देर रात डंपर चलाने के दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर परिजन तत्काल उज्जैन पहुंचे जहां पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।बुधवार देर रात जैसे ही ज्ञान सिंह का शव उनके पैतृक गांव बलियापुर पहुंचा।परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव में मातम छा गया।

गुरुवार सुबह गांव के बाहर उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।परिजनों ने बताया कि ज्ञान सिंह अविवाहित थे और अपने 9 भाइयों में सबसे छोटे थे।वह रोजगार के लिए घर से दूर रहकर डंपर चलाते थे।घटना से उनकी मां कलावती देवी,भाई साहेब सिंह,राजेंद्र सिंह,राकेश,बृजकिशोर,राम आसरे,देवेंद्र,सत्यवीर,सुबोध समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

 


ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में डीसीएम ने पीआरवी वाहन को मारी टक्कर,दो हेड कांस्टेबल घायल


 

Related Articles

AD
Back to top button