कानपुर देहात

डीएम ने खाद्य विभाग के धान क्रय केन्द्र अकबरपुर व झींझक मण्डी समिति का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

किसानों को टोकेन समय से करायें उपलब्ध, किसानों को किसी प्रकार से न करें परेशान: डीएम

कानपुर देहात,अमन यात्रा: जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद ने अकबरपुर मण्डी समिति व झींझक मण्डी समिति में संचालित खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से खरीदारी की जानकारी ली तथा किसानों से कोई पैसा तो नहीं ले रहा है इस बाबत भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान 2 किसान बिना टोकन धान लेकर पहुंचने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने टोकन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि धान खरीद के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और किसानों को अनावश्यक परेशान न किया जाए।

dm1

किसानों को टोकेन समय से उपलब्ध कराये तथा किसानों के धान के खेत का सत्यापन लेखपाल व सम्बन्धित विभाग के द्वारा कराया जाये। कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन किया जाये तथा सभी लोग मास्क लगाये व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करे हाथ धाने के लिए साबुन रहे तथा किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न की जाये तथा किसानों को पैसा समय पर उपलब्ध कराया जाये। इस मौके पर अकबरपुर उप जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार आदि अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button