भोगनीपुर में नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

भोगनीपुर।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस की इस कार्यवाही से अपराध जगत में सनसनी फैल गई है।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्यवाही अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर यमुना प्रसाद के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में की गई है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बीते 21 जून 2026 को थाना भोगनीपुर में घाटमपुर कानपुर नगर के सलामतपुर निवासी सूरज के खिलाफ अपनी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता किशोरी समेत आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।जिसके बाद उपनिरीक्षक एस आई यतेंद्र कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर पीड़िता किशोरी को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा तथा आरोपी की तलाश में जुट गई।मंगलवार दोपहर करीब 1.15 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर फरार चल रहे आरोपी सूरज को थाना क्षेत्र के बढ़ौली मोड से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया।जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है।



