कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डेरापुर : किसान ने फांसी लगाकर दी जान, संदिग्ध हालात में आम के पेड़ पर लटका मिला शव

डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव में मंगलवार को एक 39 वर्षीय किसान अशोक मिश्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Story Highlights
  • गृह क्लेश से परेशान था किसान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कानपुर देहात: डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव में मंगलवार को एक 39 वर्षीय किसान अशोक मिश्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आम के पेड़ पर शव लटका देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

खेत में पानी लगाने की बात कहकर निकले थे घर से

 

कांधी गांव निवासी अशोक मिश्रा ने सुबह गेहूं के खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद उन्होंने आम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों ने जब उनका शव पेड़ से लटकते देखा तो सनसनी फैल गई और परिजनों को सूचना दी गई।

परिवार में मातम, परिजनों का बुरा हाल

 

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। कांधी चौकी प्रभारी सुशील चंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारकर जांच शुरू की।

गृह क्लेश बना आत्महत्या का कारण?

 

पुलिस और ग्रामीणों से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अशोक मिश्रा के इस कदम के पीछे गृह क्लेश को वजह बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक तनाव से परेशान होकर उन्होंने यह कठोर कदम उठाया। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि के लिए गहन जांच कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

 

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया, “प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए हर पहलू की पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

AD
Back to top button