कानपुर देहात में बीमारी से तंग आकर मजदूर ने की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अमरोहिया गांव में बीमारी से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

- पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अमरोहिया गांव में बीमारी से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतक की पहचान गणेशीराम के 28 वर्षीय पुत्र कमलेश के रूप में हुई है।कमलेश ने रविवार शाम करीब पांच बजे पंखे के कुंडे के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के समय कमलेश के परिजन खेत पर थे।घर लौटने पर उन्होंने कमलेश को फांसी पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी जुटाई।मृतक की पत्नी खुशबू ने पुलिस को बताया कि उनके पति की किडनी खराब थी,जिनका इलाज कानपुर के हैलट अस्पताल में चल रहा था।कमलेश पेशे से मजदूर था।उसके एक छह वर्षीय पुत्र ऋतिक और दो पुत्रियां राधिका 4 वर्ष व रितिका 2 वर्ष हैं।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में मामला आत्महत्या का सामने आया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



