डेरापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
डेरापुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है।

कानपुर देहात: डेरापुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य डेरापुर, भोगनीपुर और सिकंदरा थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने कोरौवा गांव के एक फार्म हाउस से अनाज और मदनपुर गांव से लोहे का सामान, जेसीबी की बैटरी और अन्य कबाड़ चोरी किया था। इसके अलावा, उन्होंने भोगनीपुर रेलवे पुल के पास से भी लोहे का सामान चुराया था।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान देवेंद्र कुमार दोहरे, दीप सिंह उर्फ अंकुश संखवार, हुसैन खां उर्फ लल्ला, असलम खां, इमरान खान और रवि कुमार दोहरे के रूप में की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सरैया फफूंद भट्टे पर काम करते हैं और मौका पाकर चोरियां भी करते थे। उन्होंने चोरी का सामान नरेश गुप्ता नाम के एक व्यक्ति को बेचा था।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस चोरी के सामान के खरीदार की भी तलाश कर रही है।



