कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में खनन के दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर 12 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मजरा रायपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। ए

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मजरा रायपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक ट्रैक्टर ने 12 वर्षीय बच्चे को खनन के दौरान रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक अनिरुद्ध पर पुरानी रंजिश के चलते बच्चे को जानबूझकर कुचलने का आरोप लगाया है। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि उन्होंने चालक के साथ चल रहे विवाद की शिकायत पहले ही तहसील दिवस में की थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। आक्रोशित परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और मृतक के मुंबई में नौकरी कर रहे भाई के आने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कही। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की समस्या बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button