उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

डेरापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत,एक गंभीर

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

डेरापुर।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के मुताबिक रूरा थाना क्षेत्र के अजयपुरवा मौजा बनीपारा निवासी जगदीश पुत्र होरीलाल,राकेश पुत्र रघुनाथ,और शिवनाथ पुत्र छिदम्मी एक ही बाइक पर सवार सवार होकर सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटखुदा शांति हवन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।तभी रास्ते में कांधी ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।घायलों में जगदीश की सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि शिवनाथ ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।तीसरे घायल राकेश का उपचार जारी है।डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों एक ही बाइक में सवार थे।उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था।यह भी आशंका जताई जा रही है कि बाइक सवार नशे की हालत में हो सकते हैं।मामले की हर पहलू पर जांच की जा रही है।हादसे में शामिल अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button