उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

डेरापुर में पति समेत ससुराल पक्ष पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के डुड़ौली की एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट का आरोप लगाया है।पीड़िता संगीता ने डेरापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के डुड़ौली की एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट का आरोप लगाया है।पीड़िता संगीता ने डेरापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़िता का आरोप है कि उसका पति भूरा और ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसे लगातार मारते पीटते और प्रताड़ित करते हैं।महिला के मुताबिक तीन अप्रैल की रात करीब 10 बजे पति ने लाठी डंडों से मारपीट की।जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं।साथ ही उसका गला दबाने का भी प्रयास किया।संगीता ने बताया कि उसने पूर्व में दस्तमपुर चौकी में शिकायत की थी लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।इसके बाद आरोपियों के हौंसले और भी बढ़ गए और उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं।पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने तथा अपने जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।जांचकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button