उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

डेरापुर में युवक ने की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवा गांव में गुरुवार को एक युवक ने अपने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवा गांव में गुरुवार को एक युवक ने अपने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान 35 वर्षीय गौरव कटियार के रूप में हुई है।मृतक के पिता भगवान स्वरूप कटियार ने पुलिस को बताया कि गौरव ने घर के बरामदे में लगी लोहे की खूंटी से धोती का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button