उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

डेरापुर में 14 जून को लगेगा जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर में शुक्रवार को एएनएम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 14 जून (रविवार) को ब्लॉक परिसर डेरापुर में आयोजित होने वाले “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार एवं शैलेंद्र भदौरिया ने एएनएम को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

सुशील त्रिवेदी, अमन यात्रा ब्यूरो। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर में शुक्रवार को एएनएम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 14 जून (रविवार) को ब्लॉक परिसर डेरापुर में आयोजित होने वाले “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार एवं शैलेंद्र भदौरिया ने एएनएम को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल शामिल होंगे। बैठक में स्वास्थ्य मेले में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

AD
Back to top button