तहसील क्षेत्र में धूमधाम से बनाई गई संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती

घाटमपुर तहसील क्षेत्र में रविवार को भारतीय संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वी जयंती धूमधाम से बनाई गई। इस दौरान घाटमपुर नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। वहीं जगह-जगह विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लगी डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर तहसील क्षेत्र में रविवार को भारतीय संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वी जयंती धूमधाम से बनाई गई। इस दौरान घाटमपुर नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। वहीं जगह-जगह विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लगी डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। वही विभिन्न संस्थाओं में आयोजित कार्यक्रमों में उनके जीवन चरित्र के बारे में चर्चा की गई। घाटमपुर कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा कस्बा के अंबेडकर पार्क से होते हुए मुख्य चौराहे पहुँची जहां से मुगल रोड, नगर पालिका रोड होते हुए पुनः अंबेडकर पार्क पहुंची।

जहां यात्रा का समापन हुआ। अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान मंच पर बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर आधारित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। यात्रा में बाबा साहब की झांकी आकर्षण का केंद्र बिंदु रही। इस दौरान साथ में कई झांकियां और सैकड़ो में लोग शोभायात्रा में शामिल रहे। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मुस्तैद रहा। तहसील क्षेत्र के अन्य जगहों पर भी अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।.

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मा0 राज्यमंत्री ने सामुदायिक भवन ईको पार्क माती में किया ध्वजारोहण।

कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के क्रम में मा0 राज्यमंत्री, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान…

2 hours ago

हर्षोल्लास के साथ विकास भवन में मनाई गई स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ

कानपुर देहात।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्र आज अपनी 79वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस मना…

2 hours ago

खेत में मिले विक्षिप्त व्यक्ति की हैलेट अस्पताल में हुई मौत, पहचान की कोशिश जारी

कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…

1 day ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

1 day ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

1 day ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

1 day ago

This website uses cookies.